बम्हनी थाने में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज

Advertisements
  • बम्हनी थाने में धोखाधड़ी, ठगी के दो मामले दर्ज
  • बैंक लोन के नाम और प्रलोभन देकर ग्रामीणों और महिलाओं से की धोखाधड़ी
  • सात महिलाओं की शिकायत पर आरोपी महिला गिरफ्तार, जांच जारी
  • बम्हनी पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

मंडला महावीर न्यूज 29. ग्राम वासियो को अलग अलग प्रकार से प्रलोभन देकर रुपए पैसे की धोखाधड़ी करने वालो के विरुद्ध बम्हनी पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार गांव बीजेगांव निवासी रामसिंह परते और उसकी पत्नि तारा बाई ने ग्रामवासियो को सस्ते दाम पर माल दिलाने के नाम से सीमा पति मोनू शिवराम निवासी बीजेगांव को एवं ग्राम के अन्य लोगो को अलग-अलग प्रकार का प्रलोभन जैसे नौकरी, खाद, बीज, व्यापार एवं लोन दिलाने के नाम पर लालच देकर छलपूर्वक 8 लाख 47 हजार रुपए लिए हैं।


गांव की महिलाओं को ना ही समान, बीज, खाद एवं नौकरी दिलवाई गई और ना ही पैसे वापस किए गए। ग्रामीणो की शिकायत पर थाना प्रभारी निरीक्षक वर्षा पटेल थाना बम्हनी बंजर ने संज्ञान में लेते हुए आरोपीगण रामसिंह एवं तारा बाई दोनो निवासी बीजेगांव के विरुद्ध थाना बम्हनी बंजर में अपराध धारा 420, 34 भारतीय दंड संहिता का कायम कर गिरफ्तार किया गया।


लोन दिलाने का झांसा देकर की ठगी 

मंडला जिले की बम्हनी पुलिस ने बैंक लोन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 1.70 लाख रुपए की ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।


पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की सात महिलाओं ने राजकुमारी नंदा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया गया था कि महिला ने अलग-अलग गांव में जाकर सस्ता लोन और टेंट का सामान दिलाने के नाम पर टिकरिया, बम्हनी, नैनपुर सहित अन्य क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं से संपर्क कर 1.70 लाख रुपए ठग लिए। मंडला एसपी ने कहा कि अभी कुछ फरियादी सामने आए हैं। आरोपी से पूछताछ और मामले में जांच जारी है। संभावना है कि इस मामले में और भी पीडि़त सामने आ सकते हैं।


रिपोर्ट- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️



Leave a Comment