- पंचमुखी हनुमान मंदिर का हुआ कायाकल्प
- मंदिर परिसर में लगाया गया टीन शेड
- अब धार्मिक आयोजन में नहीं होगी परेशानी
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास नगर के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित पंच मुखी हनुमान मंदिर, शिव परिवार और शनिदेव के मंदिर में विगत दिनों टीन शेड निर्माण कराया गया। बताया गया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 2023 में हुई थी। स्थापना के बाद से मंदिर परिसर खुला हुआ था, जिसको देखते हुए नगर के राहुल सोनी, रोहित अग्रवाल, सतेंद्र धर द्विवेदी ने विगत वर्ष कराए कराए पुराण के आयोजन की बची राशि में कुछ राशि मिलाकर मंदिर परिसर में टीन शेड लगाकर मंदिर को चार चांद लगा दिया। अब आसानी से मंदिर में रामायण, भजन कीर्तन, रामधुन, भंडारा हो सकेंगा।
बताया गया कि राहुल सोनी के पिता स्व. विष्णु प्रसाद सोनी द्वारा अनेको जगह मंदिर धर्मशाला बनवाई गई है, उन्ही के नक्से कदम पर आज उनके दोनों पुत्र राहुल सोनी रोहित सोनी चल रहे है। पंच मुखी हनुमान मंदिर में टीन शेड लगने के बाद यहां आने वाले सभी लोगो ने राहुल सोनी, रोहित अग्रवाल की सराहना की। इस शेड के निर्माण से समस्त आमाडोगरी निवास देवरी के लोग और समिति के सदस्यों ने ह्दय से आभार व्यक्त किया है। मंदिर परिसर में लगाया गया शेड कार्य गुणवत्ता पूर्ण मजबूती से कराया गया है।
बता दे कि अब मंदिर परिसर गंदा भी नही होगा और न ही पूजा करने वालो को कोई दिक्कते होगी। मंदिर के पुजारी संदीप दुबे ने भी बताया कि शेड ना होने के कारण बारिश में पानी, हवा के कारण पूजा नही कर पाते थे, लेकिन टीन शेड लग जाने के बाद पूजन, अर्चन करने में अब कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बताया गया कि नगर में और भी मंदिर ऐसी ही हालत में है, जिनका अधूरा नर्माण कार्य कराया जाए तो उनका भी कायाकल्प हो सकता है।
अब आसानी हो सकेंगे कार्यक्रम
राहुल सोनी, रोहित अग्रवाल, सतेंद्र धर के द्वारा कराया गया मंदिर परिसर में शेड निर्माण की चारों ओर सराहना की जा रही है। वहीं रामायण भजन कीतर्न करने वालो का कहना है कि अब आसानी से सावन मास में अखण्ड रामायण आसानी से हो सकेगी। राहुल सोनी का कहना है कि जल्द ही मंदिर में एक रामधुन का कीर्तन कराया जाएगा जिसको लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही है।
शनि मंदिर का भी कराया निर्माण
बताया गया कि राहुल सोनी द्वारा आजाद चौक पुरानी बस्ती में शनि देव मंदिर निर्माण और प्रतिमा की स्थापना कराई गई है। अब मंदिर में लोग पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। राहुल सोनी और उनके माता पिता शुरू से ही धार्मिक कार्यो में आगे रहते है।












