सफल वही होता है जो चुनौतियों का सामना करता है

Advertisements
  • सफल वही होता है, जो चुनौतियों का सामना करता है
  • नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सहज बनाना ही दीक्षारंभ समारोह का उद्देश्य -प्रो.शरद नारायण खरे
  • गर्ल्स कॉलेज में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन


मंडला महावीर न्यूज 29. प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में 1 जुलाई के प्रथम दिवस सत्र 2024-25 के लिए नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ समारोह का आयोजन कर न केवल स्वागत किया जा रहा है, बल्कि उन्हें महाविद्यालय की सुविधाओं, अधोसंरचना व महाविद्यालय के स्टाफ, विभागों व प्रभारियों से परिचित कराया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय मंडला में प्राचार्य प्रो शरद नारायण खरे के मार्गदर्शन व डॉ एसपी धूमकेती प्रवेश नोडल अधिकारी के संयोजन दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवप्रवेशित छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजु सिंह ने किया। डॉ आराधना दुबे ने नव छात्राओं को अपना कैरियर बनाने को लेकर गंभीरतापूर्वक श्रम करने की बात कही। ग्रंथपाल डीके रोहितास ने मनो योग पूर्वक अधयन करने का संदेश दिया। प्रवेश समिति के नोडल अधिकारी डॉ एसपी धूमकेती ने कहा कि तुम सबको उच्च शिक्षा के प्रति समर्पित होना होगा, कदम-कदम बढ़ते हुए मंजिल की ओर अग्रसर होना होगा। डॉ प्रदीप सोनी ने कहा कि सफल वही होता है, जो चुनौतियों का सामना करता है। डॉ अंजली पंड्या, डॉ डीएस बघेल, मंजु श्रीवास, सावित्री उरैती, विजया श्याम,राशि तिवारी, अनिल वाजपेयी, जय प्रकाश वाजपेयी ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित व प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संरक्षक व अध्यक्ष प्राचार्य प्रो (डॉ) शरद नारायण खरे ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह दीक्षारंभ समारोह नवप्रवेशित छात्राओं की झिझक को दूर करने, बेहतर विद्यार्थी बनने प्रेरित करने, आत्मविश्वास जाग्रत करने, महाविद्यालय के स्टाफ, भवन, सुविधाओं व संसाधनों से परिचित कराने, सहज बनाने के लिए किया गया है। नव प्रवेशित छात्राओं का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। गीता भारतीया, कविता सिंगौर, प्रेमलता पंद्रे, नंदिनी सरौते ने भी अपने विचार प्रकट किए।



Leave a Comment