- फसल बीमा के बाद नुकसान की स्थिति में मिलता है लाभ
- 15 गांव के 45 महिला, पुरूष किसानों का बना किसान क्रेडिट कार्ड
- मवई में महिला किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा योजना का कैंप

मंडला महावीर न्यूज 29. जनपत पंचायत मवई में महिला किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा योजना कैंप आयोजित किया गया। कैंप में मवई के 15 गांव से आए हुए महिला किसान एवं पुरुष किसानों का केसीसी खाता खुलवा कर फसल बीमा कराया गया। आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि सहकारिता समिति बैंक प्रबंधक सपूत दास मोंगरे, सचिन चौरसिया, सुमित नंदा, भोलू टंडिया, प्रकाश टांडिया द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कैंप में प्रबंधक श्री मोंगरे द्वारा क्रेडिट कार्ड लाभ के बारे में किसानों को बताया गया। इन्होंने ने बताया कि क्रेडिट कार्ड से किसान क्या-क्या फायदे ले सकते हैं एवं फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रबंधक सपूत दास ने आगे बताया गया कि हमारा क्षेत्र असंचित है, अगर आप फसल बीमा करते हैं और अच्छा उत्पादन नहीं मिलता है और फसल को नुकसान होता है तो इसमें आपको शासन के नियम अनुसार फसल की बीमा का लाभ मिल सकता है। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक शुभम झा द्वारा उद्योगिनी संस्था के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ने बताया कि उद्योगिनी संस्था के कैंप आयोजित करने का उद्देश्य भी मौजूद किसानों को बताया। शिविर का आयोजन महिंद्रा कोटक परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।

शिविर में 15 गांव से आए हुए महिला एवं पुरुष किसानों की उपस्थिति रही। शिविर में 45 किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में बैंक प्रबंधक सपूत दास मोगरे के द्वारा संस्था को धन्यवाद दिया। बताया गया कि संस्था ऐसे किसानों को गांव से लेकर आ रही है जिनका अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना था, जिसके लिए बैंक उनका हर संभव सहयोग करेगी एवं सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा कराया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ संदीप श्रीवास, भारती धुर्वे, सरोज पड़वार, नरेश गायकवाड का योगदान रहा।












