हैंडपंप खराब, ग्रामीणों की परेशानी

Advertisements
  • हैंडपंप खराब, ग्रामीण हो रहे परेशान
  • संबंधित विभाग को दी सूचना, फिर भी ध्यान नहीं

मंडला महावीर न्यूज 29. जनपद पंचायत नारायणगंज के ग्राम पंचायत डाला के कापा टोला, कालोनी मोहल्ला में लगा हैंडपंप विगत कई दिनों से खराब है। हैंडपंप से पानी कम निकल रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए ग्राम की महिलाएं पानी के इंतजार में लाईन में खड़ी रहती है। जिससे उनके अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है। ग्रामीणों ने पीएचई विभाग से कहां कि जल्द से इस टोला का बिगड़ा हैंडपंप सुधारा जाए। जिससे पेयजल के लिए लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़ा।


ग्राम के प्यारे लाल विश्वकर्मा, लक्ष्मी बाई विश्वकर्मा, अमरती बाई, जगोती बाई, प्रीति हेमा बाई, पुनिया बाई का कहना है कि पीएचई विभाग के कर्मचारी को हैंडपंप खराब होने की सूचना दी गई है कि लेकिन विभाग की हददर्जे की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। हैंडपंप खराब होने की सूचना देने के बाद भी पीएचई विभाग सुधार कार्य नहीं करा रहा है। जिससे टोला मोहल्ला के लोगो को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि हैंडपंप का सुधार कार्य अतिशीघ्र कराया जाए। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी से निजात मिल सके।



Leave a Comment