बच्चों ने सीखी योग क्रियाएं एवं योगासन

Advertisements
  • किड जी प्ले स्कूल में मनाया योग दिवस
  • नन्हें बच्चों ने सीखी योग क्रियाएं एवं योगासन


मंडला महावीर न्यूज 29. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किडजी प्ले स्कूल सिविल लाइन में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल नोनिहालों ने योग की क्रियाएं एवं योग के आसान सीखे, इस दौरान हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षक चंद्रगुप्त नामदेव के द्वारा नन्हें बच्चों को योग विधाओं की सहजता एवं सरलता पूर्वक क्रमबद्ध तरीके से योग अभ्यास कराया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने योग के प्रमुख आसन एवं योग क्रियाएं सीखीं और योगाभ्यास किया।

योग सत्र के दौरान बच्चों ने न केवल शारीरिक व्यायाम का आनंद लिया बल्कि मन की शांति और एकाग्रता के महत्व को भी समझा,इस आयोजन में स्कूल प्राचार्या श्रीमती शालिनी शुक्ला,एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी एवं स्कूल प्रबंधन का सहयोग रहा।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles