- दैनिक जीवन में योग को करें शामिल
- निर्मला विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मंडला महावीर न्यूज 29. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निर्मला सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय में योग दिवस मनाया गया। योग दिवस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, प्रवीण वर्मा रामभजन मरकाम, कपिल वर्मा, प्राचार्य सिस्टर ललिता कुजूर, प्रमिला मिश्रा, सोनाली कछवाहा, सि. सविता, निदा अख्तर, नायला नाज, पीटीआई प्रथम चौकसे, रेशमा बरा, प्रकाश भवेदी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे।

इस दौरान संजय कुशराम एवं प्रवीण वर्मा द्वारा द्वारा बच्चों को जीवन शैली को स्वस्थ बनाने के लिये योग का महत्व बताते हुये इसे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का प्रोत्साहन दिया। इस योग दिवस में कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं के साथ कक्षा शिक्षक भी सम्मिलित हुये। रामभजन मरकाम द्वारा बच्चों को योग के सभी सोपान के महत्व से अवगत कराये हुये योग कराया।
Post Views: 191











