- भविष्य को बेहतर बनाने दिया मार्गदर्शन
- उत्कृष्ट विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए डॉक्टर हर्ष कर्महे ने जीवन में नियमित दिनचर्या व मानसिक तनाव से निवृत्ति के विषय मे कहा कि शरीरम खलु धर्म साधनम अत: शारीरिक व मानसिक स्वस्थता सफलता की अहम आवश्यकता हैं। सेवानिवृत्त व्याख्याता योगेश श्रीवास्तव ने अध्ययन की शैली व आदर्श छात्र के गुणों के विषय मे बताया।
पर्यावरणविद राजेश क्षत्री ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास व विद्यालय की विशिष्टता से अवगत कराया। प्राचार्य कल्पना नामदेव ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया व अनुशासन के महत्व से परिचित कराया।

संचालन करते हुए अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए सफलता के मायने अलग होते है। अपनी क्षमता अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करते हुए श्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए साथ ही केरियर मार्गदर्शन किया। इस आयोजन में शिवंम मिश्रा, कन्हैया बरमैया, लोकेश पदम, आशीष वाजपेयी, श्री घोषी, विपिन लखेरा का सहयोग रहा। आयोजन में विद्यार्थियों ने विशेषग्यो के साथ सम्वाद किया।










