- नपा उपाध्यक्ष के घर से मिली 13 लाख से अधिक की शराब
- आबकारी अधिनियम धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध

मंडला महावीर न्यूज 29. कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता और नपा उपाध्यक्ष के घर से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत 13 लाख से अधिक है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने शराब के भंंडारण के संबंध में प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 173 पेटी अंग्रेजी एवं देशी शराब, 1578 लीटर अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 13 लाख 64 है जब्त किए गए हैं। शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस को प्राप्त सूचना पर तत्काल एक्शन लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी की सुभाष वार्ड मंडला निवासी आरोपी अखिलेश कछवाहा ने अपने घर में कमरे में अत्यधिक मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बिक्री करने के लिए रखी है।
पुलिस टीम ने बताये गए स्थान पर तत्काल दबीश दी। दबीश के दौरान पुलिस टीम को बताए स्थान पर भारी मात्रा में शराब की पेटीयां मिली जिसमें सफेद प्लेन देशी मदिरा 28 पेटी 252 लीटर, अंग्रेजी गोवा कंपनी के 42 पेटी 378 लीटर, अंग्रेजी जीनियस कंपनी के 17 पेटी 153 लीटर, अंग्रेजी मैकडाल रम कम्पनी के 29 पेटी 261 लीटर, अंग्रेजी मैकडाल व्हीस्की कम्पनी के 12 पेटी 108 लीटर, अंग्रेजी रायल स्टेज कंपनी के 6 पेटी कुल 54 लीटर, अंग्रेजी बकार्डी लेमन कम्पनी के 3 पेटी 27 लीटर, अंग्रेजी रायल चेलेंज कंपनी के 02 पेटी 18 लीटर, अंग्रेजी एमडी व्हीस्की बाटल कंपनी के 06 पेटी 54 लीटर, अंग्रेजी रायल स्टेज कम्पनी के 2 पेटी कुल 18 लीटर, अंग्रेजी ब्लेक बकार्डी कंपनी के 03 पेटी कुल 27 लीटर, अंग्रेजी ओल्डमंग कंपनी के 09 लीटर, अंग्रेजी बकार्डी लेमन कम्पनी 09 लीटर, अग्रेजी बकार्डी लेमन कम्पनी के 09 लीटर, अंग्रेजी व्हाईट फाक्स कंपनी के 4 पेटी 36 लीटर, अंग्रेजी मैकडाल रम कम्पनी के 05 पेटी, 45 लीटर, अंग्रेजी हंटर बीयर 05 पेटी, 60 लीटर, अंग्रेजी स्टाक बीयर 24 लीटर कुल 173 पेटी 1578 लीटर कीमती कुल 13 लाख 64 हजार 630 रुपए की अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की गई है।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध का पाए जाने आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में टीम ने की है। जिसमें उप निरीक्षक प्रीति वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर वामनकर, प्रआर पुरन ईडपांचे, रविन्द्र परते, आरक्षक सुंदर भलावी, रमेश सिंगरौरे, रज्जन तेकाम, दिपांशु जंघेला, रमेश धुर्वे, मानसिंह परस्ते शामिल रहें।











