सट्टा एक्ट में बीजाडांडी के दो आरोपी पर दबिश

Advertisements
  • सट्टा एक्ट में बीजाडांडी के दो आरोपी पर दबिश
  • आरोपियों के कब्जें से 10 हजार 850 रूपए किए जब्त

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस अवैध कारोबार, अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी केचलते थाना बीजाडांडी पुलिस द्वारा टीम गठित कर सट्टा पट्टी का खेल खिलाने व लिखने वालो के विरूद्ध दबिश देकर कार्यवाही की है।

जानकारी अनुसार ग्राम बीजाडांडी के क्षेत्रीय ग्रामीण बैक के बाजू से आरोपी विमलेश बर्मन पिता स्व. फागू लाल बर्मन 42 साल निवासी ग्राम बीजाडांडी जिला मंड़ला के कब्जे से एक अंक लिखी सट्टा पट्टी, जुमला रकम 7700 रूपये और एक नीले रंग का डॉट पेन को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ग्राम खूटापडाव सलैया रोड़ से आरोपी आशोक यादव पिता संतोष यादव 29 साल निवासी ग्राम बीजाडांडी के कब्जे से एक अंक लिखी सट्टा पट्टी, नगदी जुमला रकम 3150 रूपये व एक नीले रंग का डॉट पेन को जप्त कर आरोपी आशोक यादव के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनो आरोपियो से कुल 10 हजार 850 रूपये की जब्त किए गए है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक अंतिम पंवार, उपनिरीक्षक राम किशोर माथरे, मानिक पटले, पंकज विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक छवि लाल सूर्यवंशी, जयराम सैय्याम, प्रधान आरक्षक चैन सिंह कुलस्ते, संतलाल उइके, आरक्षक प्रशांत अवस्थी, रोहित कुमार कुशवाहा, महेन्द्र मार्को, पंचम धुर्वे, अलोक मरावी, खिलेन्द्र, नीरज बाकले, श्रवण पुडिया, हेमराज मर्सकोले, प्रमोद शर्मा की विशेष भूमिका रही।


Leave a Comment