सांसद श्री कुलस्ते का मिष्ठान से किया तुलादान

Advertisements
  • सांसद श्री कुलस्ते का मिष्ठान से किया तुलादान
  • सातवी बार बने मंडला सांसद फग्गन सिंह का प्रथम आगमन


मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का अंजनिया में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं ने एनएच 30 अंजनिया के नजदीक बड़ा देव मंदिर बायपास पर श्री कुलस्ते का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद वाहन रैली निकाल कर नगर में भ्रमण करते हुए बस स्टेंड पहुंचे। जहां भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बस स्टैंड अंजनिया परिसर में सांसद का मिष्ठान से तुलादान किया गया। इसके बाद वाहन रैली गायत्री मंदिर परिसर को प्रस्थान की, जहाँ रैली का समापन कर मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आभार सभा आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अखिल सिहारे, मंडल अध्यक्ष नीरज पटैल, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, बूथ अध्यक्ष, एवं मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️

 



Leave a Comment