- 08 गुम मोबाईल तलाश कर वास्तविक मालिकों को सौपें
- सीईआईआर पोर्टल में दर्ज शिकायत पर नैनपुर पुलिस ने दो माह में 31 मोबाईल ढूंढे

मंडला महावीर न्यूज 29. सीईआईआर पोर्टल पर मोबाईल फोन गुमने की शिकायत दर्ज की जा रही है। विगत 2 माह में 31 मोबाइल तलाश कर नैनपुर क्षेत्र के वास्तविक मोबाइल धारकों को मोबाइल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुम मोबाइलों की शिकायतों में कार्यवाही करते हुए तलाश कर उनके वास्तविक मालिक को दिये जाने के निर्देश दिये गये थे।

बताया गया कि मोबाइल धारकों के द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर भी अपनी आनलाईन शिकायत दर्ज करायी थी। थाना नैनपुर अंतर्गत गुम मोबाइल की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 08 नग मोबाईल ढूंढ कर उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को दिया गया। गुम हुए मोबाईल वापस पाकर मोबाईल धारको ने नैनपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है।
मोबाइल की तलाश में थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, उप निरीक्षक निधी नेमा, आरक्षक प्रशांत चौधरी, सायबर सेल मंडला टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। बता दे कि थाना नैनपुर पुलिस ने लगातार फोन ट्रेस कर विगत 02 माह में 31 मोबाइल खोजकर उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाये गए है।













