डिंडौरी के विछिया में कनिष्ठ जगतगुरु शंकराचार्य के मुखार्विंद से श्रीराम कथा

  • डिंडौरी के विछिया में कनिष्ठ जगतगुरु शंकराचार्य के मुखार्विंद से श्रीराम कथा
  • कलश यात्रा के साथ शुरु होगा रामकथा का भव्य आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड के ग्राम बिछिया बजरंग टेकरी में 13 से 21 जून तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले विगत दिवस कनिष्ठ जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने निवास विकासखंड के ग्राम बिझौली की मढिय़ा में श्रीराम कथा का संगीतमय वाचन किया। इसी दौरान ग्राम बिछिया के श्रृद्धालुओं ने श्रीराम कथा के लिए आग्रह किए।
बता दे कि समय का अंतराल बहुत था, लेकिन स्वामी जी की इच्छाशक्ति और भक्तों के उत्साह के कारण कम समय में सारी तैयारी पूर्ण होता दिख रहीं हैं। अब 13 जून को विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा और 21जून को हवन व भंडारे के साथ श्रीराम कथा का समापन किया जाएगा।


गर्मी को देखते हुए कथा शाम 04 बजे से देर शाम 07 बजे तक श्रवण कराई जाएगी। श्री राम कथा को लेकर ग्राम बिछिया ही नहीं बल्कि समूचे क्षेत्र के ग्रामों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बताया गया कि किसी भी कनिष्ठ जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा क्षेत्र में होने वाली यह पहली श्रीराम कथा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
बताया गया कि गर्मी भी अपने पूरे शबाब पर है, जिससे बचने के लिए आयोजक समिति के द्वारा कूलर, पंखे आदि की व्यवस्था करने की बात कही है। समिति द्वारा गांव गांव जाकर उक्त कथा का प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


https://whatsapp.com/channel/0029Va94JfTBlHphmEQSlx1N व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????
व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????

Leave a Comment