विशाल बरगद दे रहा 40 डिग्री तापमान में ठंडक

  • विशाल बरगद दे रहा 40 डिग्री तापमान में ठंडक
  • एक ही पेड़ से 100 से अधिक बरगद के पेड़ हो गए तैयार
  • इस बरगद के पेड़ में तीन से चार डिग्री तापमान गर्मी में रहता है कम
  • उपेक्षा के कारण गुमनाम हो रहा पालासुंदर ग्राम
  • शंखझोड़ी पहाड़ के पत्थरों के बीच से निकलते हैं शंख


मंडला महावीर न्यूज 29.गांव में भीषण गर्मी में लोगों को बरगद की छांव ठंडक दे रही है। वहीं दिन से रात तक पक्षियों के लिए सुरक्षित आशियाना भी बना हुआ है। यह बरगद का पेड़ आम पेड़ से हटकर है। यहां लगभग एक एकड़ क्षेत्र में बरगद एक ही पेड़ फैला हुआ है। हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत पाला सुंदर में लगे विशाल बरगद के पेड़ की। जहां का भीषण गर्मी में भी तीन से चार डिसे तापमान कम रहता है। लेकिन नैनपुर जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पालासुंदर के सौंदर्य तक लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। दो प्रसिद्ध स्थल होने के बाद भी गांव गुमनामी में खोया हुआ है।

स्थानीय लोगों को मानना है कि अगर गांव में थोड़ा विकास कार्य हो जाए तो पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। बता दे कि यहां स्थित विशाल बरगद का पेड़ है। सदियों पुराने इस पेड़ नेे करीब एक एकड़ भूमि में अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है। एक ही पेड़ से 100 से अधिक पेड़ तैयार हो गए है। जो स्वयं में जंगल के समान दिखाई देते हैं। प्रसिद्ध स्थल होने के बाद भी जिला प्रशासन इस क्षेत्र की अनदेखी कर रहा है। मार्ग के अभाव में बरगद तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरगद के दर्शन के लिए लोगों को 100 मीटर पत्थरों के बीच से होते हुए पहाड़ की चढ़ाई करनी होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यहां मार्ग बन जाए तो लोग वाहन के माध्यम से भी बरगद तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह शंखझोड़ी पहाड़ को भी उपेक्षित होना पड़ रहा हैै। गौरतलब है कि यहां वर्षों पुराने शंखों की खान है। पत्थर तोडऩे पर शंख निकलते हैं। जंगल के बीच होने के चलते यह स्थल भी काफी मनोरम है। यहां भी पहुंचने के लिए कच्चे मार्ग का ही सहारा लेना पड़ता है।


https://whatsapp.com/channel/0029Va94JfTBlHphmEQSlx1N व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????
व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????

Leave a Comment