- अवैध जुआ फड़ में महाराजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
- जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
- जुआ फड़ से पांच जुआरी गिरफ्तार
मंडला महावीर न्यूज 29. अवैध जुआ फड़ में मंडला पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिससे जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा अवैध जुआ, शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के लिए आदेशित करने व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में अवैध जुआं फड में कार्यवाही की जा रही है।
अवैध जुआं फड की मुखबिर द्वारा सूचना दी गई। मुखबिर ने बताया कि ग्राम रामबाग खैरमाई मंदिर के पीछे कुछ लोग तांस के पत्तो पर हार जीत का जुआ, मन्ना खेल रहे है। जुआं फड की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ शासकीय वाहन के रवाना होकर ग्राम रामबाग खैरमाई मंदिर के पीछे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जुआं फड स्थान में खैरमाई मंदिर के पीछे लाईट एवं मोबाईल की लाईट की रोशनी में कुछ लोग जुआं खेलते मिले। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुआं फड से जुमला नगदी रकम 7600 रूपये, 52 तांस के पत्ते, एवं 05 नग मोबाईल कुल जुमला कीमती 46 हजार रूपये मिला। जुआं फड में पकड़े गए आरोपियो पर जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ये हैं आरोपी:
अवैध जुआ फड़ में महाराजपुर पुलिस कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शरद बरमैया पिता गोरेलाल बरमैया 28 साल निवासी रामबाग, अमूल कछवाहा पिता ओमप्रकाश कछवाहा 31 साल निवासी कौरगांव, संदीप पिता काशीराम कछवाहा 30 साल निवासी रामबाग, मिंकू चौधरी पिता रामकुमार चौधरी उम्र 40 साल निवासी पुरवा, सुनील चौधरी पिता रामकुमार चौधरी 38 साल निवासी पुरवा थाना महाराजपुर को गिरफ्तार कर जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इनकी रही विशेष भूमिका :
जुआं फड में की गई कार्यवाही में निरीक्षक ममता परस्ते थाना प्रभारी महाराजपुर, सउनि. रमेश पाल, कृष्ण कुमार चौबे, प्रधान आरक्षक विद्यावती, आरक्षक प्रियांस, राज बघेल, शिवा नाविक, केशव मरावी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।













