- अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर ट्राली जब्त
- चौकी चाबी पुलिस ने खनिज अधिनियम के तहत किया अपराध पंजीबद्ध
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अवैध खनन, परिवहन पर मंडला पुलिस की पैनी नजर है। जिसके चलते अवैध उत्खन्नकारियों में दहशत भी है, वहीं कुछ अवैध खनन और परिवहन से बाज नहीं आ रहे है। इसी के चलते चौकी चाबी थाना मोहगांव पुलिस को विगत रात्रि कस्बा गस्त व रोड पेट्रोलिंग गस्त के दौरान चौकी चाबी अंतर्गत झण्डाटोला की ओर से चाबी तरफ एक ट्रेक्टर ट्राली आते दिखा। चाबी पुलिस ने उपका तिराहा मेन रोड चाबी में ट्रेक्टर की जांच की गई। जांच निरीक्षण में ट्रेक्टर ट्रॉली में रेत फुल भरी हुई थी।

जानकारी अनुसार चौकी चाबी पुलिस टीम द्वारा अवैध रेत का परिवहन में संलिप्त ट्रेक्टर ट्राली को विधिवत जब्त किया गया। जब्त वाहन को चाबी चौकी परिसर में लाकर खड़ा किया गया। नीले रंग के बिना नंबर की ट्रेक्टर पावर ट्रेक कंपनी की एवं बिना नम्बर की ट्रॉली के चालक पर धारा 379 ताहि व खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में चौकी चाबी प्रभारी उप निरीक्षक अरूण भदौरिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रमेश सैयाम, प्रारंभ मनोज मरकाम की भूमिका रहीं।


व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????









