साफ-सफाई में लापरवाही पर तीन दुकानों पर लगा जुर्माना, लिए गए सैंपल

Advertisements

साफ-सफाई में लापरवाही पर तीन दुकानों पर लगा जुर्माना, लिए गए सैंपल

बम्हनी बंजर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर जागा प्रशासन
  • नीलम कॉफी हाउस और अग्रवाल स्वीट्स को नोटिस
  • जांच के लिए भेजे गए मिठाइयों के नमूने

मंडला महावीर न्यूज 29. सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन और नगर परिषद बम्हनी बंजर के संयुक्त दल ने नगर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले तीन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।जानकारी अनुसार संयुक्त दल द्वारा की गई इस छापामार कार्रवाई के दौरान नीलम कॉफी हाउस से रसमलाई और सेव, अग्रवाल स्वीट्स एंड भोजनालय से खोवा तथा मेसर्स राखी अग्रवाल मिल्क प्रोडक्ट एंड डेली नीड्स से छेना के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान दुकानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था में भारी कमियां पाई गईं।

जुर्माना और सुधार सूचना पत्र जारी 

गंदगी और लापरवाही पाए जाने पर दल ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नीलम कॉफी हाउस और अग्रवाल स्वीट्स एंड भोजनालय को सुधार सूचना पत्र जारी किया है। इसके साथ ही, नगर परिषद की टीम ने मौके पर ही नीलम कॉफी हाउस पर 1 हजार रुपये, अग्रवाल भोजनालय पर 1 हजार रुपये तथा गुंजन स्वीट्स पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। विभागीय अधिकारियों ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नगर में निरीक्षण की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


 

Leave a Comment