दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Advertisements

मंडला में विशाल इनामी दंगल का शानदार आयोजन

कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह

  • 51 हजार रुपये रहा प्रथम पुरस्कार
  • शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम
  • दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
  • महिला कुश्ती रही विशेष आकर्षण का केंद्र

मंडला महावीर न्यूज 29.  श्री बजरंग व्यायाम शाला दुर्गा उत्सव समिति, बस स्टैंड मंडला के तत्वावधान में सोमवार को प्राइवेट बस स्टैंड प्रांगण में एक भव्य और विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अखाड़े में उतरे पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

विभिन्न जिलों के पहलवानों ने लिया हिस्सा

इस रोमांचक दंगल में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये रखा गया था। मुकाबले में मंडला जिले के अलावा जबलपुर, डिंडोरी, सिवनी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों के नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला पहलवानों की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंडला के साथ-साथ डिंडोरी जिले से भी महिला पहलवान इस दंगल में शामिल हुईं। देर रात तक चले इस आयोजन में पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

कुश्ती परंपरा और खेल भावना को बढ़ावा

आयोजन को लेकर श्री बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि यह दंगल केवल कुश्ती का मुकाबला नहीं है, बल्कि मंडला की गौरवशाली कुश्ती परंपरा, गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कृति के शौर्य, साहस तथा पराक्रम को नमन करने का एक अवसर है। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य शौर्य और परंपरा के समागम के माध्यम से युवाओं में अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।


Leave a Comment