कलेक्टर ने किया नगर के डॉ. अम्बेडकर वार्ड का दौरा

घरों से संकलित करें पेयजल के नमूने-कलेक्टर

  • घर-घर जाकर सुनी पेयजल की समस्या
  • कलेक्टर ने किया नगर के डॉ. अम्बेडकर वार्ड का दौरा

मंडला महावीर न्यूज 29. नगर के वार्ड क्रमांक 10 डॉ. अम्बेडकर वार्ड के घरों में प्रदाय किये जा रहे नल जल की गुणवत्ता को लेकर आई शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शनिवार को वार्ड का औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं से स्वयं बातचीत करते हुए पेयजल के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर के अचानक गली में पहुंचने की जानकारी मिलते ही वार्ड के लोग एकत्र हो गये।वार्ड वासियों ने बताया कि नल-जल प्रदाय के शुरू के 5-7 मिनट तक जल शुद्ध नहीं आता है। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने परियोजना अधिकारी शहरी विकास को निर्देशित करते हुए कहा कि शनिवार की शाम को प्रदाय किये जाने वाले नल जल का मोहल्ले के घरों से नमूना इक_ा कराएं। एकत्रित नमूनों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की प्रयोगशाला में भेजकर उनकी जांच कराएं। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड की नालियों की पूरी सफाई सुनिश्चित कराएं।नालियों के ऊपर का अतिक्रमण भी हटाकर खाली करवाएं। दौरे के दौरान ही वार्डवासी आनंद हूंका के घर के पानी का सैंपल भी लिया गया। इस मौके पर एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण सचिन जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानन नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles