युवतियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

युवतियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

  • कार्ड संस्था की पहल, होटल और संस्थानों में युवतियों को दी गई डिजिटल हिंसा और सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी
  • निर्भया दिवस पर गूंजा महिला सुरक्षा का संकल्प
  • मंडला में कार्यशाला के जरिए युवतियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत निर्भया दिवस के अवसर पर शहर में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (कार्ड) संस्था द्वारा आयोजित इन कार्यशालाओं के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।इस परियोजना के तहत स्वयं सिद्ध इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी और होटल किंगफिशर में पृथक-पृथक कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में 60 से अधिक युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने घरेलू हिंसा, बालिकाओं के साथ होने वाली छेडख़ानी, डिजिटल हिंसा और निर्भया जैसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास का संचार करना और उन्हें हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे संकट की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

समूह सहभागिता से लिया संकल्प 

कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों के संचालक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और होटल प्रबंधन के जनरल मैनेजर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महिला सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में यह जागरूकता अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles