सड़क सुरक्षा नियम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने छात्रों को दी ट्रेनिंग

सड़क सुरक्षा नियम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने छात्रों को दी ट्रेनिंग

  • एसपी मंडला के निर्देश पर एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में यातायात एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देश पर एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में विद्यार्थियों के लिए यातायात जागरूकता और साइबर सुरक्षा पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों और डिजिटल खतरों से सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में यातायात थाना मंडला के अधिकारी, कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को यातायात के महत्वपूर्ण नियम समझाए। उन्होंने हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीडिंग के खतरों और ट्रैफिक संकेतों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे छात्र जिम्मेदार नागरिक बन सकें।इसके साथ ही साइबर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने की तकनीक, और अज्ञात लिंक, कॉल से सावधान रहने के बारे में बताया गया। छात्रों को किसी भी साइबर ठगी की सूचना देने के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। पुलिस और विद्यालय प्रशासन की इस संयुक्त पहल को काफी सराहा गया।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles