9 राज्यों के 58 वॉलिंटियर्स ने खोजीं रंग, बिरंगी तितली की प्रजातियां

कान्हा में चार दिवसीय चौथे तितली सर्वेक्षण संपन्न

  • 9 राज्यों के 58 वॉलिंटियर्स ने खोजीं रंग, बिरंगी प्रजातियां
  • प्रकृति के रंगों की खोज, कान्हा में तितली सर्वेक्षण संपन्न, पिछली बार मिली थीं 143 प्रजातियां

मंडला महावीर न्यूज 29. विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में तितलियों की प्रजातियों की पहचान और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार चौथे वर्ष तितली सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। 15 से 18 नवंबर तक चले इस चार दिवसीय सर्वेक्षण अभियान में देश भर के प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य तितलियों की प्रजातियों की गणना, अध्ययन और उनकी विविधता की जानकारी एकत्र करना था।

कान्हा में इस सर्वेक्षण की खास बात यह रही कि इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक समेत नौ राज्यों के 58 वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कान्हा प्रबंधन और वॉलिंटियर्स के आपसी सहयोग से इन प्रतिभागियों ने कान्हा टाइगर रिजर्व की सभी 13 रेंजों को कवर किया और वहां मौजूद तितलियों की प्रजातियों का गहन अध्ययन किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने भी इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रविंद्र मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का डेटा संकलन अभी प्रक्रिया में है, लेकिन वॉलिंटियर्स का उत्साह सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के सर्वेक्षण में कान्हा टायगर रिजर्व के अंदर तितलियों की लगभग 143 प्रजातियां खोजी गई थी, जो यहां की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण है।

तैयार होगी विस्तृत रिपोर्ट 

सर्वेक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा देखी गई तितलियों की जानकारी और उनकी तस्वीरें संकलित की जा रही हैं। इन आंकड़ों और तस्वीरों के विश्लेषण के बाद जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो भविष्य में संरक्षण प्रयासों में मदद करेगी।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles