आईजी बालाघाट जोन ने किया मंडला पुलिस का तीन दिवसीय सघन निरीक्षण

आईजी बालाघाट जोन ने किया मंडला पुलिस का तीन दिवसीय सघन निरीक्षण

  • नक्सल उन्मूलन 2026 की दिशा में दिए गए निर्देश
  • उत्कृष्ट कार्य पर स्टाफ हुए पुरस्कृत, पुलिस कर्मियों की सुनी समस्याएं

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन संजय कुमार द्वारा 16 से 18 नवंबर तक जिला मंडला पुलिस का तीन दिवसीय निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था, अनुशासन, कार्यप्रणाली एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करना रहा। आईजी संजय कुमार ने थाना बीजाडांडी का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेख, मालखाना, सुरक्षा व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया और बलवा ड्रिल प्रैक्टिस कराते हुए स्टाफ को अनुशासन और तत्परता के निर्देश दिए।बताया गया कि द्वितीय दिवस पर आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना कोतवाली मंडला एवं एसडीओपी मंडला कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। निरीक्षण के अंतिम दिवस प्रात: रक्षित केन्द्र मंडला में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा आईजी संजय कुमार को सलामी दी गई। उत्कृष्ट वर्दी, अनुशासन एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन पर चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद परेड आयोजित हुई।

आईजी के सामने रखी समस्याएं 

परेड के बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा आईजी संजय कुमार का स्वागत किया गया। पुलिस कर्मचारियों एवं परिजनों द्वारा विभिन्न समस्याएं रखी गईं, जिनका आईजी द्वारा नियमानुसार निराकरण किया गया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नक्सल उन्मूलन 2026 के लक्ष्य की दिशा में सतत प्रयास करने, दैनिक व्यायाम, स्वास्थ्य जागरूकता और हेल्दी डाइट अपनाने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा आईजी को स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, प्रीतम वालरे, मनीष राज, सौरभ तिवारी, डीएसपी अजाक अर्चना अहीर, डीएसपी महिला सुरक्षा सतीश चतुर्वेदी, सभी थाना-चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles