प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक विरासत का संगम

कुर्मी क्षत्रिय समाज ने मनाया हरियाली तीज, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

  • प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक विरासत का संगम
  • आयोजित हुई महिलाओं की प्रतियोगिताएं

मंडला महावीर न्यूज 29. सावन माह की हरियाली के बीच मंडला में कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। यह त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन को समर्पित है और प्रेम, भक्ति व वैवाहिक आनंद का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व महिला अध्यक्ष स्व. सुधा सिंगौर को भी उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। कृषि से गहरे संबंध रखने वाली कुर्मी जाति की महिलाओं ने प्रकृति के प्रति अपना प्रेम दर्शाते हुए हरे वस्त्र धारण किए, जबकि बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर समां बांध दिया।

महिलाओं और बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने तोरण बनाने, टाइम मैनेजमेंट गेम, डांस प्रोग्राम और सामूहिक खेल में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सभी ने पवित्र श्रावण मास में झूले का भी आनंद लिया। हर्षिता सिंगौर और दर्शना पटेल ने अपनी मधुर एंकरिंग से सभी का मन मोह लिया, वहीं शैलजा पटेल ने कोरियोग्राफी संभाली।

कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे को पौधे वितरित कर हरित क्रांति का संदेश भी दिया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में कुर्मी समाज की महिलाओं के बढ़ते कदमों को उजागर करता है, जिससे उनमें जागरूकता के साथ परिचय का दायरा और मिलकर काम करने का उत्साह बढ़ा है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई महिलाओं का सक्रिय सहयोग रहा और अंत में संजू लता सिंगौर ने आभार प्रदर्शन किया।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles