कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मंडला पुलिस की एडवाइजरी जारी

सावन में मंडला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान शुरू

  • वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील
  • कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मंडला पुलिस की एडवाइजरी जारी

मंडला महावीर न्यूज 29. सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से मंडला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश पर जिलेभर में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। बताया गया कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा करते हुए जिले के राजमार्गों और प्रमुख मार्गों से गुजरते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडला पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र कोतवाली मंडला, नैनपुर, बम्हनी, घुघरी, मवई, मोतीनाला, बीजाडांडी, टिकरिया, निवास, यातायात थाना, मोहगांव, बिछिया और चौकी अंजनिया सहित अन्य पुलिस इकाइयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पर वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाने और पैदल चल रहे कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

बताया गया कि बैनर और पोस्टर मुख्य रूप से थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, पेट्रोल पंपों, चौराहों, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा संदेश अधिकतम लोगों तक पहुंच सके।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles