जलवायु परिवर्तन और कृषि पर मंथन

जलवायु परिवर्तन और कृषि पर मंथन, स्टेकहोल्डर्स और किसानों की बैठक संपन्न

  • छोटे किसानों की आजीविका पर फोकस
  • कृषि विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

मंडला महावीर न्यूज 29. जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों और छोटे किसानों की आजीविका पर इसके असर को लेकर आज एमपी ट्रिपल एस मंडला में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर्स और फार्मर्स कंसल्टेशन बैठक का आयोजन कारितास इंडिया और साफबिन परियोजना के अंतर्गत किया गया। बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के कृषि अधिकारी, बागवानी विशेषज्ञ, विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के संचालक और 10 गांवों से 40 प्रमुख किसान उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों से छोटे किसानों को स्थायी कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करना और उस पर संवाद स्थापित करना था।

जेडी ट्रिपल एस के संचालक फादर डोमिनिक थॉमस ने किसानों को संबोधित करते हुए जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों और इससे छोटे किसानों के सामने आ रहे आजीविका संकट पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें प्रेरित किया।

बैठक में परियोजना द्वारा संचालित जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव से निपटने के लिए छोटे किसानों के लिए स्थायी कृषि प्रणाली पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मंडला, श्री प्रताप सिंह पतले, ने खरीफ की फसलों के लिए सरकारी योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। सीएसओ से सीडीवीडी मंडला के निशार कुरैशी ने किसानों को कृषि आजीविका में मधुमक्खी पालन और शहद प्रसंस्करण के लाभों के बारे में बताया।

इसके साथ ही नवीन सेवा भारती मंडला के चंद्रहास पटेल, ग्राम सेवा ट्रस्ट मंडला के योगेंद्र और सतपुड़ा नर्सरी के संचालक नरेश गोल्हानी ने भी छोटे किसानों के लिए स्थायी कृषि प्रणाली पर जागरूकता फैलाई। किसानों ने कृषि कार्यों में आने वाली बीमारियों और चुनौतियों पर अपने सवाल रखे, जिनका जवाब कृषि विभाग के श्री पतले द्वारा विस्तार से दिया गया।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles