श्री मारूति महायज्ञ में श्रृद्धालुओं ने दी पूर्णाहूति

श्री मारूति महायज्ञ में श्रृद्धालुओं ने दी पूर्णाहूति

  • सिद्ध संतो की उपस्थित में संपन्न हुआ धार्मिक कार्यक्रम

मंडला महावीर न्यूज 29. सूर्यकुंड धाम में हिमालय एवं हरिद्वार के सिद्ध संतों की उपस्थिति में श्री मारूति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से आए भक्तों ने धर्म लाभ लिया। प्रतिदिन हो रहे महायज्ञ में भक्त ने श्री हनुमान जयंती के दिन पूर्णाहूति देकर महायज्ञ पूर्ण किया। धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने वाले भक्तों के लिए व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है।

बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन महायोगी पायलट बाबा योग समिति अंजनिया एवं श्री सूर्यकुण्ड धाम महाआरती भंडारा समिति मंडला द्वारा संतो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके साथ ही श्रीराम कथा का वाचन भी रोजाना शाम 4 बजे से लेकर 7.30 बजे तक चला। श्रीराम कथा का समापन महायज्ञ के साथ किया गया। श्रद्धालु इस दौरान कथा व्यास सुश्री उमाकिशोरी द्वारा भगवान राम के विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक कथा का वाचन किया। बताया गया कि श्री मारूति महायज्ञ में सिद्ध संतों में हिमालय से पायलट बाबा के शिष्य डीके बाबा, ब्रम्हाचारी बाबा समेत अन्य सिद्ध संत आयोजन के अंतिम दिन तक रहे।

श्रीराम कथा का समापन, राज्य अभिषेक और रावण वध का वर्णन 

कथा व्यास सुश्री उमाकिशोरी ने श्रीराम कथा के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम के राज्य अभिषेक और रावण वध की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने सुश्री उमा किशोरी के मुखारविंद से भगवान श्रीराम के पराक्रम और आदर्श राज्य की स्थापना की कथा सुनी। उन्होंने रावण के अत्याचारों का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने धर्म की स्थापना के लिए रावण का वध किया। कथा के दौरान सुश्री उमा किशोरी ने भगवान श्रीराम के गुणों और आदर्शों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।



 

Leave a Comment