घर की बाड़ी में टमाटर तोड़ रही महिला को सर्प ने डसा, मौत

घर की बाड़ी में टमाटर तोड़ रही महिला को सर्प ने डसा मौत

  • नारायणगंज के कुड़ामैली की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज के ग्राम कूड़ामैली में अपने ही घर की बाड़ी में काम कर रही एक महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। काम करते समय सर्प ने जैसे ही उसे काटा, महिला ने अपने परिजनों को आवाज लगाई और परिजन मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार के लिए नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। इसकी जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार नारायणगंज के ग्राम कुड़ामैली में धनिया बाई पति टेकसिंह मसराम अपने घर की बाड़ी में लगे टमटर बिजरी तोड़ रही थी। इसी दौरान एक सर्प ने धनिया बाई को डस लिया। जैसे ही सर्प ने डसा तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी और परिजन समय ना गवाते हुए हुए धनिया बाई को सीएचसी नारायणगंज लेकर पहुचे, लेकिन महिला धनिया बाई ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

इस घटना की जानकारी तत्काल टिकरिया पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले सीएचसी नारायणगंज पहुंचे। जहां परिजनों से इस सर्पदंश के संबंध में जानकारी ली और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



 

Leave a Comment