बुलेट सवार तीन युवक ओवर टेक के हुए शिकार, तीन की मौत
- नेशनल हाईवे 30 कुड़ामैली की घटना, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला से जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग नारायणगंज कुड़ामैली के पास बुलेट में जबलपुर की तरफ जा रहे तीन युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया था। घटना की जानकारी तत्काल टिकरिया पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज ले जाया गया। जहां गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मंडला रेफर कर दिया गया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए मंडला जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने युवक को जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। युवक की हालत ज्यादा गंभीर थी। जिसकी उपचार के दौरान जबलपुर में मृत्यु हो गई। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 30 मंडला जबलपुर मार्ग में नारायणगंज टिकरिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कुड़ामैली के पास एक अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इनके साथ का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके प्राथमिक उपचार के बाद मंडला रैफर कर दिया गया। मंडला जिला चिकित्सालय से भी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रैफर कर दिया गया। जहां गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया गया कि हादसे में मृतकों की पहचान मंडला राजीव कॉलोनी निवासी जुनैद और बम्हनी निवासी प्रद्युम्न के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर घायल हुआ तीसरा युवक जुबैर खान है, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि तीनों युवक वाहन मैकेनिक थे। तीनों युवक वाहनों के पार्ट्स खरीदने के लिए मंडला से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसा कुड़ामैली के पास तब हुआ, जब युवक अपनी बुलेट को एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर बुलेट की हो गई। हादसा काफी भयावह था, हादसे में मौके पर ही दो की मौत हो गई थी। वहीं तीसरा युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दो युवकों का पोस्टमार्टम नारायणगंज सीएचसी में रविवार को किया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।