रेवांशी को मिला पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार

रेवांशी को मिला पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार

  • रेवांशी खो-खो की हे खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुकी अपना हुनर

मंडला महावीर न्यूज 29. प्रतिवर्ष पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार का आयोजन बसंल द्वारा किया जाता है। जिसमें 55 जिलों के चयनित खिलाडिय़ों को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। इस कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को 51 हजार रूपए की राशि का चेक के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

मध्यप्रदेश के 55 जिलों में पंख का लक्ष्य अंडर 19 स्पोर्ट्स अचीवर्स का सारथी बनना है। जिन्होंने कई सामाजिक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद आसमान की ऊंचाइयों तक का रास्ता बनाया और राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे खिलाडिय़ों को पुरुष्कत करना है। इसके लिए मंडला जिले से रेवांशी विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा का चयन पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार के लिए किया गया।

रेवांशी खो-खो की खिलाड़ी हैं, जिसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया है। राष्ट्रीय स्तर में अपने खेल का हुनर दिखाया है। प्रतिदिन पुलिस लाइन मैदान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली रेवांशी के चयन से जिलेवासियों में हर्ष है। इनकी इस उपलब्धि के लिए जिला खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर, प्रशिक्षक सोना दुबे, मोहन ठाकुर, जसवंत अहिरवार, शशांक मिश्रा, पंकज उसरते, त्रिलोक डोंगरे, करुणा मर्सकोले, रामवती परते, उमेश नंदा, पुरुषोत्तम नेतम समेत सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।



 

Leave a Comment