निवास नगर पहुंची विशाश्री माताजी की मंगल पदयात्रा

निवास नगर पहुंची विशाश्री माताजी की मंगल पदयात्रा

  • कोलकाता से इंदौर की ओर चल रहा विहार

मंडला महावीर न्यूज 29. आर्यिका विशाश्री माताजी की मंगल पदयात्रा सोमवार को निवास नगर पहुंची। बताया गया की विशाश्री माताजी सहित 16 माताजी की ससंघ पदयात्रा इंदौर की ओर चल रही है। कोलकाता से शुरू हुई पदयात्रा जैसे ही निवास पहुंची सकल जैन समाज में उत्साह नजर आया। पैर पखारते हुए जैन समाज से सभी माताजी की आगवानी की। सभी माताजी जैन संत श्री विरागसागर जी महाराज और विशुद्ध सागर जी महाराज की शिष्या हैं। प्रतिदिन माताजी ससंघ 20-25 किलोमीटर का विहार कर रहीं हैं।

नगर के नजदीक ग्राम बिझौली से निवास के नागरिक पैदल पदयात्रा करते हुए माताजी के संघ के साथ निवास पहुंचे। गाजे-बाजे के साथ माताजी का स्वागत किया गया। श्री आदिनाथ जैन मंदिर में माताजी ने पूजन किया। नगर के मुख्य मार्ग होते हुए माताजी श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाओं सहित बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। आगवानी के दौरान निवास पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा वही मुख्य रूप से अंकू जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, अमित जैन, विजय जैन सहित समाज के नागरिकों की उपस्थिति रही।

आज नगर में होगी आहारचर्या

माताजी ससंघ निवास में विराजमान हैं। मंगलवार को पूजन-अर्चन के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। माताजी ससंघ की आहरचर्या भी निवास नगर में होगी। माताजी अपने प्रवचनों के माध्यम से सभी को अहिंसा और महावीर के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहीं हैं। एक-दो दिन में माताजी का विहार जबलपुर की ओर होने की संभावना है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे



 

Leave a Comment