- 29 वां माँ नर्मदा जन्मोत्सव पर्व प्रारंभ
- भक्तों ने किया महायज्ञ, अखंड रामधुन प्रारंभ
- किन्नर चांदनी दीदी देंगी भजन संध्या की प्रस्तुति, नर्मदा जयंती पर होंगे विविध आयोजन
मंडला महावीर न्यूज 29. पूरे मप्र में नर्मदा जयंती धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को माँ नर्मदा का जन्म हुआ था, इसलिए यह हर साल इस दिन माँ नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भारत में सात धार्मिक नदियाँ हैं उन्हीं में से एक है माँ नर्मदा है। हिन्दू धर्म में इसका बहुत मह्त्व है। कहा जाता है कि भगवान शिव ने देवताओं को उनके पाप धोने के लिए माँ नर्मदा को उत्पन्न किया था और इसलिए इसके पवित्र जल में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते है। नर्मदा महोत्सव को हिंदुओं द्वारा पर्व के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष नर्मदा जयंती 04 फरवरी को मनाई जाएगी।
जानकारी अनुसार मां नर्मदा अंचल के दक्षिण तट में ह्रदयशाह राजा की पावन नगरी हिरदेनगर के ह्रदयस्थल पर स्थित ऊँ श्रीं माँ रूकमणि देवी सदाव्रत आश्रम सिद्धपीठ दरबार माँ नर्मदा मंदिर में 29 वां माँ नर्मदा जन्मोत्सव महापर्व आचार्य संतोष महाराज व पंडित विजय उपाध्याय के सानिध्य में सार्वजनिक रूप से मनाया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत माँ नर्मदा जन्मोत्सव पर्व में चार दिवसीय विविध धार्मिक आयोजन शुरू किये गए है। पंडित मनीष उपाध्याय द्वारा प्रथम दिवस जप यज्ञ, द्वितीय दिवस एक कुण्डीय महायज्ञ किया गया। इसके साथ ही शाम को रामधुन प्रारंभ किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।
आचार्य संतोष महाराज ने बताया कि माँ नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर दरबार में जप यज्ञ, रामधुन संर्कीतन, माँ नर्मदा अभिषेक, रामधुन समापन, कन्या भोज, मुण्डन संस्कार समेत विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष 29 वां माँ नर्मदा जन्मोत्सव महापर्व में चार दिवसीय विविध धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 01 फरवरी को जप यज्ञ, 02 फरवरी को अंखड रामधुन और कीर्तन शाम 8 बजे से अगले दिन तक। 3 व 4 फरवरी को अखंड रामधुन का समापन, पूर्णाहूति, कथा पूजन पाठ, संध्या आरती वंदना, माँ नर्मदा जी का अभिषेक, पूजन, हवन, कन्या भोज, मातृ पितृ, गुरू अभिषेक पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से बच्चों के मुंडन संस्कार का कार्यक्रम अयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। 04 फरवरी को दोपहर 02 बजे से रात्रि 9 बजे तक विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शाम 4.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक किन्नर चांदनी दीदी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।
बताया गया कि विगत वर्षो में ऊँ श्रीं माँ नर्मदा सिद्धपीठ दरबार में सैकड़ों नि:संतान दंपतियों की मनोकामना पूर्ण हुई है। इस वर्ष नर्मदा जयंती के अवसर पर मुण्डन संस्कार किया जाएगा। आचार्य संतोष महाराज जी ने सभी भक्तों, श्रृद्धालुओं से नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर इन नवरत्नों को शुभाशीष देकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।