- पिपरिया मड़ई में अहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र
- तीन दिवसीय प्रसिद्ध पिपरिया मड़ई में लोगों का हुजूम
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास अंचल की प्रसिद्ध तीन दिवसीय मड़ई का शनिवार को शुभारंभ किया गया। जहां आसपास के सैकड़ों ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अहीरों की दर्जनों टोलियों ने चंडी में शिरकत की। मड़ई में चंडी ब्याहने के लिए ग्रामीणों में इस मड़ई का महत्व तो है ही। लेकिन यह मड़ई में हमेशा से ही व्यापारियों के लिए भी महत्वपूर्ण रही है। जहां लाखों का आय व्यय होता है। शनिवार को सुबह मौसम खराब रहने के कारण व्यापारी कुछ निराश नजर आए। सुबह से दोपहर तक कुछ व्यापारी दुकान ही लगाते रहे। दोपहर को चंडी पूजा के समय के साथ ही मौसम भी खुल गया जिके बाद मड़ई अपने पूरे शबाब में रही और लोगों की भीड़ इतनी की पूरा मैदान और सडक़ की जगह कम पड़ी। चंडी पूजन के साथ ही लोगों ने खरीदी की। इससे पूर्व परंपरानुसार पिपरिया निवासियों के घरों में मेहमानों का आना तो कुछ दिनों पूर्व से ही शुरु हो गया था।
मड़ई का आकर्षण अहीरी नृत्य रहा। जिसमें अहीरों की टोलियों ने मांदर और बैंड की थाप में पूरी मड़ई में जमकर नृत्य किया। रंगबिरंगी वेशभूषा उनके नृत्य को और भी आकर्षित बना रही थी। जहां सिर पर विशेष पगड़ी, धोती जूते और ऊपर से कोडिय़ों और ऊन से बना बाना अहीरों की सुंदरता बड़ा रहा है। साथ ही घर घर व दुकान दुकान जाकर आशीष के साथ साथ मड़ई की बधाई दिए।
घुघरी में शनिवार को मड़ई का दूसरा दिन रहा। खराब मौसम होने के बाद भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से शाम तक मड़ई में घूमने वालों की संख्या बढ़ती रही। अंधेरा होने के बाद ही भीड़ कम हुई। यहां आज भी मड़ई लगेगी।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे