मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंडला के 10 खिलाडिय़ों का जलवा

  • मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंडला के 10 खिलाडिय़ों का जलवा
  • जिले के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हासिल किए स्वर्ण और रजत पदक

मंडला महावीर न्यूज 29. 10 वीं स्वर्गीय डॉक्टर एलिट पैट्रिक जॉर्ज मेमोरियल के तत्वाधान में मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जबलपुर में आयोजित की गई। मास्टर एथेलेटिक्स मंडला जिला अध्यक्ष एवं अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी टीम कोच मिनी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मंडला जिले के 10 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाडिय़ों ने अपने अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिता में 30 वर्ष से लेकर 100 वर्ष से अधिक तक के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। जिसमें मंडला जिले से 10 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में विकासखंड नारायणगंज की ब्लाक खेल समन्वयक श्रीमति करूणा मर्सकोले ने भी गोला तवा और भाला फेंक में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किया। अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी टीम कोच मिनी सिंह ने बताया कि मंडला जिले के 10 खिलाडिय़ों ने अपने अपने ग्रुप इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया हैं।

बताया गया कि मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जमुना उईके ने अपने तीनों इवेंट में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किये है। त्रिलोक डोंगरे ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किया है। करुणा मर्सकोले ने गोला, तवा और भाला फेंक में एक स्वर्ण और दो रजत प्राप्त किया है। सुषमा मरावी ने एक स्वर्ण और दो रजत प्राप्त किए, कृष्णा भालावी ने भी अपने तीनों इवेंट में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। रामवती परते ने भी तीन स्वर्ण पदक, संजय यादव ने 400 मीटर दौड़ और तवा फेक में दो रजत पदक, संजू लता ने अपने इवेंट में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक प्राप्त किया और बसंत तेकाम ने अपने इवेंट में दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया है।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles