धूमधाम से मनाया श्री सत्य साई बाबा का 99 वां जन्मोत्सव

  • धूमधाम से मनाया श्री सत्य साई बाबा का 99 वां जन्मोत्सव

मंडला महावीर न्यूज 29. अपने सेवा कार्यों से विश्व को मानव सेवा ही माधव सेवा है का संदेश देने वाले पुट्टपर्ती के आराध्य श्री सत्य साई बाबा के 99 जन्मोत्सव पर श्री सत्य साई सेवा संगठन मंडला द्वारा पूरे जिले में सेवा कार्य के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्री सत्य साई सेवा समिति द्वारा महाराजपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रात: कालीन नगर संकीर्तन निकाला गया। नारायण सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सांई दरबार और जिला चिकित्सालय मंडला में भोजन पैकेट वितरित किये गए। संध्याकाल में भजन, साई कथा के साथ बाल विकास विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक आध्यात्मिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जन्मदिन पर केक काटकर बच्चों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

अंजनिया में सत्य साई बाबा के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

अंजनिया के समीप ग्राम अहमदपुर में शनिवार को साईं भजन मंडली के द्वारा हटवारा चौक पर श्री सत्य साईं बाबा का 99 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समिति ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। समिति के नंदकिशोर चक्रवर्ती ने बताया कि शाम 5 बजे से कीर्तन के साथ वेद पाठ, भजन, महामंगल आरती हुई। जिसमें सभी ने शामिल होकर सत्य साईं बाबा का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया।


रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles