नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती

  • नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती
  • नर्मदा अष्टक के साथ की ऊँ जय जगदा नंदी की आरती
  • आरती समापन के बाद वितरित किया गया प्रसाद
  • माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती के संबंध में बैठक आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती का आयोजन किया गया। पंचचौकी महाआरती माहिष्मती घाट के अमृता चौक, रेवा चौक, मेकलसुता चौक, शंकरी चौक और नर्मदा चौक में संपन्न हुई। माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती के आयोजन के अवसर पर दीपदान कर नर्मदा नदी में प्रवाहित किया गया। नर्मदा अष्टक गान कर नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद “ऊँ जय जगदा नंदी” आरती गाया गया।

जय नर्मदे, जय राधेकृष्णा, जय नर्मदा की जय-जयकार की गई। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, जिला परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री कपिल तिवारी सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कलेक्टर ने ली सामाजिक समितियों के अध्यक्षों की बैठक

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सामाजिक समिति के अध्यक्षों के साथ माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि सामाजिक समितियाँ माह में एक-एक दिन निर्धारित करते हुए पंचचौकी महाआरती को सुचारू रूप से संपन्न कराएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी सहित जिले के सामाजिक समितियों के अध्यक्षगण तथा संस्था प्रमुख उपस्थित थे।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles