- मिशन साहसी-महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर एक बड़ा कदम
- सैकड़ों छात्राओं ने एक साथ किया आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन
- विद्यार्थी परिषद के मिशन साहसी अभियान का समापन
मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष 2018 से छात्राओं को भयमुक्त कर, किसी भी परिस्थिति से लडऩे के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी चला रहा है। मिशन साहसी के माध्यम से एबीवीपी ने न केवल महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी तैयार किया है ताकि वे किसी भी तरह की हिंसा या अपराध का सामना कर सकें। इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें यह सिखाया जाता है कि संकट के समय घबराने की बजाय धैर्यपूर्वक कैसे स्थिति का सामना किया जाए। उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि वे न केवल अपनी सुरक्षा करें बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करें।
अभाविप मंडला नगर के तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन साहसी आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान का समापन मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर किया गया। जिसमें समय के रूप में प्रशिक्षित छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन सामूहिक रूप से स्टेडियम ग्राउंड में किया गया। जिसमें लगभग 500 से अधिक छात्राओं ने एक साथ सीखी गई आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवा महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने में मदद मिलती है तथा उनके पास कौशल विकसित होता है जिससे वह हर परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए तत्पर रहती हैं।
छात्राओं को सशक्त बनाना है उद्देश्य
मुख्य वक्ता अभाविप नगर सह मंत्री करीना तेकाम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है। मिशन साहसी अभियान साल 2018 में शुरू हुआ था। देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को सेल्फ डिफ्रेंस की ट्रेनिंग देकर सशक्त करने का व्यापक कार्य इस अभियान से शुरू हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि आशा है कि मंडला में मिशन साहसी के अंतर्गत जिन छात्राओं को ट्रेनिंग मिली है, वो मंडला जिले में महिलाओं की सशक्त आवाज बनकर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगी। विद्यार्थी परिषद अपनी भूमिका से में महिलाओं की सशक्त, भयमुक्त और बराबरी के लिए संकल्पित है।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय कल्पना नामदेव, पावर लेडी जिम संचालिका रेखा चौरसिया, विभाग संयोजक प्रवीण ठाकुर, करीना तेकाम, मंडला नगर मंत्री प्रिंस सिंह, विभाग संगठन मंत्री रामधार सिंह बैंस कराटे शिक्षक प्रतिभा उपाध्याय एवं दिव्या मिश्रा एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।