भव्य रूप से मनाया जाएगा पंच कल्याणक महोत्सव

  • भव्य रूप से मनाया जाएगा पंच कल्याणक महोत्सव
  • 22 से 28 नबंवर तक भव्य जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. व्रती नगरी पिंडरई में परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज, ऐलक श्री निश्चय सागर जी महाराज, ऐलक श्री निजानंद सागर महाराज के सानिध्य में 22 से 28 नवंबर तक भव्य जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस पंच कल्याणक में वाणी भूषण ब्रह्मचारी विनय भैयाजी बंडा प्रतिष्ठाचार्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बताया गया कि भैया जी के कुशल मार्गदर्शन में व्रती नगरी पिंडरई का यह चौथा गजरथ महोत्सव आयोजित होने वाला है। इस भवयातिभव्य पंच कल्याणक का शुभारंभ अनिल जोशी के परिवार के ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य प्रताप हलवाई, श्रीमती ज्योति को मिला है। वहीं पदम भूषण, श्रीमती श्रद्धा भूषण, सौधर्म इंद्र एवं शची इंद्राणी बनकर भगवान के पांच कल्याणक मनाया जाएगा। आनंद जी, श्रीमती मीनू कुबेर इंद्र बनकर इस भव्य महोत्सव में रत्नों की वर्षा करेंगे। इस दौरान श्रीमती मुन्नी बाई बरगी वालों का परिवार राज श्रेयांश बनकर श्री आदि सागर मुनिराज को प्रथम आहार कराने का सौभाग्य मिलेगा।

साधु सेवा समिति मीडिया प्रभारी ऋषभ जैन ने बताया कि पूर्व में 1996 में पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में इस नगरी में प्रथम गजरथ महोत्सव ऐतिहासिकता के साथ सम्पन्न हुआ था। इसके बाद पूज्य श्री के सानिध्य में द्वितीय बार पंच कल्याणक होने जा रहा। इस ऐतिहासिक पंच कल्याणक महोत्सव में पंच कल्याणक अध्यक्ष सिंघई प्रमोद ने पूरे भारत वर्ष के जैन समाज, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत को आमंत्रित किया है। सभी जन पधार कर हमारा आथित्य स्वीकार करें।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles