फूड स्टॉल में वनधन केन्द्रों का कैबिनेट मंत्री ने किया अवलोकन

  • फूड स्टॉल में वनधन केन्द्रों का कैबिनेट मंत्री ने किया अवलोकन

मंडला महावीर न्यूज 29. विगत दिवस आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वन धन केन्द्र द्वारा फूड फेस्टिवल में स्टॉल लगाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने वन धन केन्द्र के स्टॉल का अवलोकन किया गया।

बताया गया कि प्रबंध संचालक जिला वनोपज यूनियन पूर्व, पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला के निर्देशन में जिले के प्रधानमंत्री वन धन केंद्र अंजनिया, वनोषधि प्रसंस्करण केंद्र मंडला, वन धन केंद्र निवास, वन धन केंद्र सिंगारपुर के समूहों के सदस्यों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टाल लगाए गए। स्टॉल के अवलोकन के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उइके, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा समेत राजनीतिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles