- प्रकाश पर्व-विशाल शोभायात्रा के साथ मनाई श्री गुरूनानक जयंती
- सिंधी समाज के आयोजन में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा हुए शामिल, जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
मंडला महावीर न्यूज 29. आराध्य श्री गुरूनानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व को सिंधी समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: काल विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बङी संख्या में पुरूष महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर गुरू के जयकारे और भजनों के साथ शोभायात्रा गुंजायमान रही। शोभायात्रा अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर पङाव, दुर्गा मंदिर, चिलमन चौक, कमानिया गेट, बुधवारी, रंगरेज घाट होते हुए पुन: श्री गुरूद्वारा साहिब में संपन्न हुई,जगह-जगह शोभायात्रा का आतिशबाजी, फूलमाला एवं आरती से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के दौरान शुकर करा मेरे दाता तेरा शुकर करा भजनों से शोभायात्रा गुंजायमान रही। शोभायात्रा में महिलाओं एवं इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। गुरू के भजनों पर नाच गायन की मनोरम प्रस्तुति दी,सामाजिक जनों के द्वारा शोभायात्रा के लिए विशेष तैयारियां की गई,इसके पश्चात् श्री गुरूद्वारा साहिब में सामाजिक जनों की मौजूदगी में आरती पूजा के साथ सभी जनमानस के लिए खुशहाली के लिए कामना की गई,दोपहर 12 बजे भजन कीर्तन और गुरूग्रंथ साहिब के साप्ताहिक पाठ के भोग का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सामाजिक जनों के द्वारा आकर्षक फूलों की चादर गुरु को चढ़ाई गई। इसके बाद निं:सहाय परिक्रमा वासियों को कंबल वितरित किए गए,इसके पश्चात सामाजिक आम लंगर आयोजित रहा जिसमें शामिल जनों ने महाप्रसादी ग्रहण की,रात्रि में सामाजिक जनों की मौजूदगी में श्री गुरूनानक देव का जन्मोत्सव मनाया गया एवं भाई साहब हरनाम उदासी के द्वारा संगीत मय भजन संध्या का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
शोभायात्रा का हुआ पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
श्री गुरूनानक जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं ने आगे आगे चलते हुए प्रस्तावित मार्ग में झाङू लगाते एवं जल डालते हुए स्वच्छता हेतु कार्य किया और फूल बरसाते हुए शोभायात्रा के मार्ग को खूबसूरत बनाया, शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा एवं आतिशबाज़ी से स्वागत किया गया जिसमें स्थानीय जनों ने शामिल होकर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी के लिए सुख शांति के लिए कामना की।
प्रकाश पर्व पर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं
सिंधी समाज के द्वारा प्रकाश पर्व के आयोजन में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा शामिल हुए और गुरुद्वारे साहिब में माथा टेककर गुरु अरदास की, इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरुनानक देव जी के आदर्शों पर चलने के लिए जनमानस को प्रेरित किया और सभी परिवारों की सुख शांति के लिए कामना की, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आयोजित लंगर में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की।
इनका कहना है
श्री गुरु नानक जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सामाजिक जनों में बहुत उत्साह रहा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया, शोभायात्रा में गुरु के जयकारे लगाए गए।
प्रकाश पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया इसमें विशाल शोभायात्रा,आरती, पूजा,अरदास के साथ सभी परिवारों के सुख शांति के लिए कामना की गई और रात्रि में भजन संध्या में बड़ी संख्या में सामाजिक जन शामिल हुए।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकाश पर्व को सामाजिक जनों ने धूमधाम से मनाया,आराध्य देव श्री गुरुनानक देव की पूजा अर्चना के साथ सामाजिक जनों ने विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दी और कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकाश पर्व में विभिन्न आयोजन किए गए, इस अवसर पर आरती पूजा अरदास के साथ परिवारों की खुशहाली के लिए कामना की, महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य गायन किया और गुरु आराधना की।
श्री गुरु नानक जयंती के पूर्व आयोजन की श्रृंखला में दस दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो कि विभिन्न निर्धारित मार्गो में जाकर गुरु के जयकारों के साथ गुंजायमान रही, प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सामाजिक जैन शामिल हुए।