बिना डरे आत्मरक्षा के उपायों से करें अपनी रक्षा

  • बिना डरे आत्मरक्षा के उपायों से करें अपनी रक्षा
  • माउंट फोर्ट विद्यालय में बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस माउंट फोर्ट विद्यालय में अध्यनरत कक्षा छटवी से बारहवीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने पुलिस विभाग से उप पुलिस निरीक्षक धनराज नंदा और कराते एसोसिएशन की ओर से सूरज उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सभी बालिकाओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बताया गया की किस प्रकार थोड़ी सी सावधानी से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। उसके बाद सूरज द्वारा सभी को आत्मरक्षा के लिए कराते और जूडो के कुछ दांव पेंच सिखाए और उन्हें समझाया की यदि किसी भी स्थिति में यदि उनको कोई गलत तरीके क्षति पहुंचाने की कोशिश करता है तो बिना डरे हुए वो इन उपायों से अपनी रक्षा कर सकती है। करीब एक घंटे चले इस प्रशिक्षण में संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन उप प्राचार्य ब्रदर आनंद कोर्डिनेटर और खेल शिक्षक अभिषेक श्रीवास उपस्थित रहे।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles