अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार युवक

  • अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार युवक
  • गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल किया रेफर
  • भैंसवाही घाट के बंजारी मंदिर के पास हुआ हादस

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास मंडला मार्ग के बीच भैंसवाही घाट स्थित बंजारी मंदिर के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की सूचना तत्काल डायल 100 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची। जहां 100 डायल की मदद से घायल युवक को निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी निवास पुलिस को दी गई। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया।

जानकारी अनुसार ग्राम मुकासकला निवासी युवक महेंद्र कुमार पिता धन सिंह तिलगाम 26 वर्ष अपनी बाइक से निवास मुख्यालय आवश्यक कार्य के लिए आ रहा था, इसी दौरान भैंसवाही घाट के बंजारी माता मंदिर के पास युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक सड़क किनारे गिर गया। घटना की जानकारी 100 डायल को दी गई। 100 डायल की मदद से युवक को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया हैं। घटना की जांच निवास पुलिस कर रही है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles