- खड़े ऑटो को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल
- गुंदलई, हाथीतारा के बीच हुआ हादसा, एक घायल जबलपुर मेडिकल रेफर
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुंदलई और हाथीतारा के बीच मार्ग किनारे खड़े एक सवारी ऑटो को तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने ऑटो के साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए और गंभीर घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए भेजा गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं एक गंभीर घायल को चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। हादसे की जानकारी निवास पुलिस को दी गई।
जानकारी अनुसार निवास के ग्राम उमरिया से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जामगांव जा रहे थे। इसी दौरान अपने साथियों का इंतजार करने गुंदलई और हाथीतारा के बीच मार्ग किनारे खड़े थे। इसी दौरान खड़े ऑटो सवारों को बरेला मार्ग की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने साइड से टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में लाल सिंह उईके पिता तेजी लाल 32 वर्ष, द्रोपति बाई पति बखत लाल 50 वर्ष, लक्ष्मी बाई पति रतन 31 वर्ष और भागू बाई पति बुहआ 55 वर्ष सभी ग्राम उमरिया थाना निवास के निवासी हैं, जिन्हें चोट आई हैं।
बताया गया कि इस हादसे में एक की हालत गंभीर थी। चिकित्सक ने घायल द्रोपति बाई की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार ग्राम उमरिया से उईके परिवार जबलपुर जिले के जामगांव सामाजिक कार्यक्रम दशगात्र में ऑटो से करीब 10 लोग बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जांच निवास पुलिस कर रही है।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे