- गुरु के जयकारों से गुंजायमान होकर निकल रही प्रभातफेरी
- बड़ी संख्या में शामिल हो रहे सामाजिक जन, जगह-जगह हो रहा स्वागत
- 13 नवंबर को अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार जतिन उदासी देंगे भजन गीतों की प्रस्तुति
मंडला महावीर न्यूज 29. गुरुनानक जयंती के अवसर पर पूर्व आयोजन की श्रृंखला में सिंधी समाज प्रभात फेरी निकाल रहा है। सुबह 5 बजे अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्ग एवं रहवासी क्षेत्र में जाकर गुरु के जयकारों के साथ गुंजायमान हो रही है। सामाजिक जनों के द्वारा प्रभात फेरी का आतिशबाजी और फूल माला के साथ स्वागत किया जा रहा रहा है। बच्चों स्वागत में घर के आंगन में रंगोली सजाई है। घरों को लाइटिंग से सुसज्जित किया गया।
सुबह प्रभात फेरी में श्री गुरुनानक देव जी की प्रतिमा के साथ प्रभात फेरी अलग-अलग दिनों में निर्धारित मार्ग में जाकर भक्ति का संदेश दे रही है। इसमें शामिल संगत के द्वारा गुरु नानक देव जी की गुरबाणी एवं गुरु जयकारे लगाए जा रहे हैं। जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया जा रहा है। स्वागत के साथ परिवारों के द्वारा आराध्य देव श्री गुरु नानक देव जी की पूजा अर्चना की जा रही है। भाई साहब हरनाम उदासी घरों में जाकर सुख शांति के लिए अरदास कर रहे हैं।
रविवार की सुबह भी प्रभात फेरी निर्धारित मार्ग से होते हुए पुन: श्री गुरुद्वारा साहिब में आरती, पूजा, अरदास एवं सभी परिवारों की सुख शांति की कामना के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल रहे। प्रभात फेरी के समापन पर महाप्रसादी का वितरण किया गया। बताया गया कि 13 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार जतिन उदासी स्थानीय लॉन में भजन संध्या और गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे।