- छात्रों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, चित्रकला, विज्ञान विषय पर लगाई प्रदर्शनी
- माउन्ट फोर्ट स्कूल में प्राइमरी के छात्रों ने प्रदर्शनी का किया आयोजन
मंडला महावीर न्यूज 29. माउन्ट फोर्ट स्कूल में प्राइमरी स्कूल के छात्रों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य ब्रदर आनंद, कोर्डिनेटर एवंजेलीन कुशराम, राहत कुरैशी, प्रीति राय समस्त शाला स्टाफ उपस्थित रहा। इसके बाद संस्था प्राचार्य, उप प्राचार्य, कोऑर्डिनेटर ने सभी कक्षाओं में जाकर सभी विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट देखे और उनका उत्साह वर्धन किया।
प्राइमरी स्कूल के छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में छात्रों के सभी अभिभावकों ने भी सभी विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को देखकर उनकी सराहना की। सभी विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, चित्रकला, विज्ञान और सभी विषयों के उत्कृष्ट प्रोजेक्ट बनाए। विद्यालय में सभी अभिभावकों छात्रों के लिए फूड स्टॉल लगाया गया। फूड स्टॉल से प्राप्त होने वाली राशि को जरूरत मंद गरीबों को बांट दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन, उप प्राचार्य ब्रदर आनंद, कोर्डिनेटर समस्त शाला स्टाफ और शाला प्रबंधन का सहयोग सराहनीय रहा।