राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 में बड़े बड़े गड्ढे

  • राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 में बड़े बड़े गड्ढे
  • दुर्घटनाओं की संभावनाएं बड़ी, शीघ्र सुधार कार्य की मांग

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बनने के बाद से ही विवादों में रहा है। आज भी बरेला से फूलसागर तक मार्ग अधूरा है। मंडला से चिल्फी तक मार्ग निर्माण के दौरान आनन फानन में मार्ग निर्माण कराया गया। जिसके परिणाम बनने के बाद से ही मार्ग के परखच्चे उडऩे चालु हो गए हैं। आज स्थिती यह है कि मंडला से लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा तक मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के साथ साथ टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन भी चल रहे है और इन्हीं गड्ढों के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ता है और दुर्घटनाएं हो रही हैं।वहीं नगर के मध्य एनीकट पुल मार्ग पर ऊपर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके सुधार के लिए पूर्व में भी ध्यान आकर्षण कराया गया था। जहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। राष्ट्रीय राज मार्ग शहर के अंदर से होकर जाता है। दिन रात राहगीरो का आवागमन बना रहता है।

नगर का मुख्य मार्ग होने के कारण टू व्हीलर, फोर व्हीलर चलते हैं। जबलपुर-रायपुर को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग होने कारण ज्यादा ट्राफिक होता है। बारिश का समय हो या सामान्य इन गढ्डों से गुजरने वाले वाहन त्रस्त है बारिश के समय गढ़ों पर पानी भरने से यह समझ नहीं आता और दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। ऐसे समय मार्ग की दुर्दशा से आम जन त्रस्त है वहीं नेशनल हाइवे के अधिकारी भी इसी मार्ग से निकलते हैं। उन्हें मार्ग की हालत समझ में नहीं आती जबकि देखा गया है कि एनएच 30 का एक जिप्सी वाहन प्रतिदिन निकलता है। इसके बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं की जा रही है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles