- अजगर ने वृद्ध को गले में जकड़ा, हुई मौत
- खेत की ओर जा रहा था वृद्ध, सांस रूकने से हुई मौत
- टाटरी चौकी के राता गाँव जामुनटोला की घटना
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिला के राता गाँव में रविवार की शाम खेत की तरफ जा रहे एक वृद्ध को अजगर ने अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। वृद्ध के गले को अजगर से जकड़ लिया था। जिससे वृद्ध की सांसे रूक गई और वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने वृद्ध की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। जहां अजगर ने वृद्ध को जकड़ रखा। जैसे तैसे अजगर से वृद्ध को छुड़ाया गया और पास के ही स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे जब वृद्ध प्रेम सिंह पिता डुमार सिंह मरावी 59 वर्ष निवासी राता जामुनटोला अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान खेत की मेढ़ पर बैठे अजगर ने वृद्ध को अपना शिकार बनाया। वृद्ध अकेले था, अजगर ने जैसे ही पूरे शरीर को जकडऩा शुरू किया वैसे ही वृद्ध ने जोर से आवाज लगाईं। वृद्ध की आवाज सुनकर गाँव के लोग उसे बचाने दौड़े। लेकिन अजगर से वृद्ध को बुरी तरह से जकड़ रखा था।
बताया गया कि अजगर के चुंगुल में फंसे वृद्ध को ग्रामीणों ने बहुत ही मशक्कत के बाद छुड़ा पाए। जैसे तैसे अजगर की जकड़ से वृद्ध के शरीर को हटाया गया, लेकिन तब तक वृद्ध बेहोश हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना के बाद ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने वृद्ध को बम्हनी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच परीक्षण किया तो वृद्ध की मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि खेत में मिले अजगर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा गया। जिसके बाद वन विभाग द्वारा अजगर को जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया गया। वहीं इसकी सूचना बम्हनी पुलिस को भी दी गई। बम्हनी पुलिस ने मर्ग कायम कर वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।