- लघु तीर्थ क्षेत्र पिंडरई में बनी सिद्ध क्षेत्र पावापुर की सुंदर रचना
- पिंडरई में निर्वाण महोत्सव का पंच दिवसीय अनुष्ठान का समापन
मंडला महावीर न्यूज 29. व्रती नगरी पिंडरई में पूज्य आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से संपन्न हुआ। पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर महाराज, ऐलक श्री निश्चय सागर महाराज एवं ऐलक निजानंद सागर महाराज का ऐतिहासिक चातुर्मास व्रती नगरी पिंडरई में गत चार माह से मुनि संघ के मंगल सानिध्य में ऐतिहासिक आयोजन संपन्न किया जा रहा है।
बताया गया कि चातुर्मास के समापन पर महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव दीपावली के अवसर में एक और नया इतिहास रचा। इस समापन अवसर पर शरद जैन, विशु जैन एवं उनकी पूरी टीम द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी की निर्वाण स्थली सिद्ध क्षेत्र पावापुर की अद्भुत रचना का निर्माण किया गया। साधु सेवा समिति प्रभारी ऋषभ जैन ने बताया कि इस वर्ष भगवान के निर्वाण महोत्सव के पंच दिवसीय अनुष्ठान संघस्थ ब्र. अनूप भैया, ब्र. मनोज भैया जी एवं नगर गौरव ब्र. अजय भैया, ब्र. सक्षम भैया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
व्रती नगरी पिंडरई में भगवान के निर्वाण महोत्सव के पंच दिवसीय अनुष्ठान में सविता दीदी, चंद्रलेखा दीदी, मीना दीदी, साधना दीदी, जूली दीदी, शालिनी दीदी, सोनम दीदी, मनु दीदी, तनु दीदी, साक्षी दीदी, ताशु दीदी मौजूद रही। समस्त स्थानीय एवं बाहर से आए हुए श्रृद्धालुओं ने मिलकर मुनि संघ के मंगल सानिध्य में पावापुरी में भगवान जी चरण कमल में महिला मंडल द्वारा तैयार किया गया। विशाल निर्वाण लाडू समर्पित किया। इसके बाद मुनि श्री की मंगल देशना का लाभ सभी को मिला। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि प्रभु जी और गुरु जी के मंगल आशीर्वाद एवं सभी के सहयोग से यह भव्य आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ है।