शुभ ने बनाई रंगोली से राधाकृष्ण आकृति

  • शुभ साहू ने बनाई रंगोली से राधाकृष्ण आकृति
  • 16 घंटो की मेहनत का फल शुभ की रंगोली
  • अपनी कलाकृति से जनमानस को कर देते है आश्चर्यचकित

मंडला महावीर न्यूज 29. प्रत्येक वर्ष शुभ दीवाली पर्व में अपनी कला से जनमानस का मन मोह लेते हैं। इसके पहले शुभ ने हनुमान, श्रीराम, अयोध्या मंदिर जैसे भव्य रंगोली बना चुके हैं। इस वर्ष शुभ ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम प्रसंग को दर्शाने वाली रंगोली बनायी है। शुभ ने बताया है कि यह रंगोली लगभग 16 घंटों की मेहनत का फल है। लगातार इतने समय बैठकर इस आकृति को बनायी गयी है।

आशीर्वाद एम्पोरियम के संचालक मनोज पूनम साहू के बड़े सुपुत्र शौर्य एक शानदार कलाकार भी हैं। अपनी कलाकृति से जनमानस को चौंका देते हैं । इस वर्ष भी इस अद्भुत रंगोली को देखने शहर के अनेक लोग लगातार आकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। शुभ का कहना है कि दीवाली या कोई भी पर्व हो अगर आपमें कला है तो कुछ नया करने का प्रयास करें इससे आपकी प्रतिभा और निखर कर आयेगी। शुभ ने अपने रंगोली के माध्यम से समस्त देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित किया है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles