सिरफिरे ने वृद्ध महिला के गले में किया चाकू से वार

  • सिरफिरे युवक ने वृद्ध महिला के गले में किया चाकू से वार
  • मंगलसूत्र छीनने के लिए वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के विकासखंड नैनपुर में विगत दो दिन में चाकूबाजी की दो घटनाएं घटित हुई है। जिसमें शुक्रवार को एक युवक ने एक ही परिवार के चार लोगों को चाकू से वार करके घायल कर दिया था। वहीं शनिवार को एक बार फिर एक अन्य युवक ने एक वृद्ध महिला से लूट की नियत से बुजूर्ग महिला को चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस घटना की जानकारी नैनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार नैनपुर में दो दिन में दो चाकूबाजी की घटनाए घटित हुई है। शनिवार को नैनपुर के वार्ड क्रमांक 8 के तालाब टोला में एक आदतन शराबी सिरफिरे युवक ने 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुशीला पति नोहर लाल के गले से मंगल सूत्र छीनने की नीयत से गले में चाकू से वार कर दिया। जिससे महिला लहुलुहान हो गई। घायल अवस्था में महिला को नैनपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया कि तालाब टोला वार्ड क्रमांक 8 का ही निवासी अरविंद यादव जो आदतन शराबी है। जिसने महिला के गले से मंगल सूत्र छीनने की नियत से प्रहार किया। महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की जेब से उक्त मंगल सूत्र बरामद कर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल महिला की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles